फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manipur naked video row Himachal pradesh mahila congress Protest in Shimla

महिला कांग्रेस: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करें, दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि मणिपुर में बदतर हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Manipur naked video row Himachal pradesh mahila congress Protest in Shimla
धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने कार्ट रोड शिमला पर प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। जैनब चंदेल ने कहा कि मणिपुर दो महीनों से जल रहा है। इसके बावजूद सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अगर सरकार समय रहते कुछ कदम उठाती तो शायद आज हालात ऐसे नहीं होते।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भी 79 दिनों के बाद बयान दिया वो भी तब जब इस घिनौने कृत्य की वीडियो वायरल हुए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि मणिपुर में बदतर हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। इस हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वीभत्स कृत्य ने पूरे भारत का सिर शर्म से झुका दिया है। देश की महिलाएं इससे आहत और दुखी हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसी नकारा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य महिला मंत्रियों ने मौन धारण किया हुआ है। ये बहुत ही शर्मनाक है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रिपना कलसाईक, उषा मेहता, जिला महिला अध्यक्ष वनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, शिमला शहरी की उपाध्यक्ष कृष्णा जरयाल, उमा, चंपा, नागिन्द्रा, लोकेश्वरी, सरला, इंदु राज सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed