फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manimahesh Yatra: Online registration will be done for the holy Manimahesh Yatra from this day

Manimahesh Yatra: पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए इस दिन से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 03 Aug 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 08:19 PM IST
सार

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण निशुल्क होगा। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Online registration will be done for the holy Manimahesh Yatra from this day
पवित्र मणिमहेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 4 अगस्त को शाम 5:00 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण निशुल्क होगा। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन पर एक लिंक प्राप्त होगा। यहां से क्यूआर कोड को डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन


पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश स्थलों से श्रद्धालुओं को आगामी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बताया कि इस वेबसाइट पर हेलिकाप्टर सेवा के बारे में जानकारी के साथ न्यास को दान देने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने बताया कि चंबा से भरमौर की ओर जाते समय कुछ स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है। बेस कैंप हड़सर में सिर्फ बीएसएनल के सिग्नल ही सुविधा उपलब्ध है। इसलिए उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed