फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra from August 28, every devotee will be registered, heli taxi service will also be available

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा 28 अगस्त से, हर श्रद्धालु का होगा पंजीकरण, हेली टैक्सी सेवा भी मिलेगी

Sat, 20 Jul 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

मणिमहेश जाने वाला कोई भी व्यक्ति www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर पंजीकरण करवा सकता है।

विज्ञापन
Manimahesh Yatra from August 28, every devotee will be registered, heli taxi service will also be available
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में इस बार हर श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। यात्रा 28 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगी। मणिमहेश जाने वाला कोई भी व्यक्ति www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर पंजीकरण करवा सकता है। यात्रा की तैयारियों को लेकर बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने दी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इसमें मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रशासनिक दायित्वों और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत कानून व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, परिवहन सुविधा, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, साफ-सफाई, पंजीकरण, भोजन-रहने संबंधी व्यवस्थाओं, जलापूर्ति, चिकित्सा सुविधा, विद्युत एवं ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं, दूरसंचार व सूचना प्रणाली, संभावित आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार इस बार मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed