फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra A devotee returning from Manimahesh died due to deteriorating health in Sundarasi

Manimahesh Yatra: मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालु की सुंद्रासी में तबीयत बिगड़ने से मौत

Tue, 30 Jul 2024 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

मणिमहेश गए एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक कांगड़ा जिले का रहने वाला था। 

विज्ञापन
Manimahesh Yatra A devotee returning from Manimahesh died due to deteriorating health in Sundarasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिमहेश गए एक श्रद्धालु की सुंद्रासी में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इसकी की पहचान दीपक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी अमरपुरी, कांगड़ा के रूप में हुई है। दीपक अपने दोस्तों के साथ मणिमहेश गया था। लौटते समय सुंद्रासी पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी भरमौर लाया गया। यहां तैनात डॉक्टरों ने दीपक को मृत करार दिया। मृतक के पिता विनोद कुमार और बडे़ भाई आर्यन शर्मा ने तहसीलदार भरमौर के सामने लिखित तौर पर बयान दिया कि वह दीपक कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं और कोई भी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने युवक की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed