फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mani Shankar Aiyar targets on sonia and rahul gandhi

मणिशंकर का सोनिया-राहुल पर हमला, कांग्रेस में मां-बेटे के रहते किसी का भला नहीं

Sun, 08 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 08 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar targets on sonia and rahul gandhi
मणिशंकर अय्यर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस में जब तक मां और बेटे की सत्ता है, तब तक किसी का भला नहीं हो सकता। चाहे जितने भी सक्रिय नेता कांग्रेस में हों, वे अध्यक्ष पद तक नहीं पहुंच सकते हैं। कांग्रेस में परिवारवाद शुरू से तय है। यह बात कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कसौली में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी या उनकी मां सोनिया गांधी के अलावा कोई तीसरा नेता अध्यक्ष पद की चाह नहीं रख सकता। यह वंशवाद की परंपरा है, जो शायद कभी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन


अय्यर ने कहा कि कांग्रेस भले ही उन्हें अपना न मानती हो, लेकिन वे जन्म से कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े हैं। जब तक सक्रिय रहेंगे, पार्टी में रहकर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण शौरी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता

Mani Shankar Aiyar targets on sonia and rahul gandhi

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव लड़ेंगे। इससे उन्हें कोई नहीं रोक सकता। बकौल मणिशंकर- चुनाव के बाद जो पद उन्हें मिलेगा, उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सदस्य अरुण शौरी को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है।

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस में जो हालत इस समय उनकी है, वैसी ही हालत भाजपा में अरुण शौरी की भी है। कांग्रेस कई भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है।

इसलिए अब अरुण शौरी और उन जैसे अन्य नेताओं को भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी हुई है। शराब और सिगरेट के दाम बढ़ाए जाने चाहिए थे, जबकि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed