फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mangal pandey hits out at cm virbhadra singh

मंगल पांडेय बोले, हिमाचल एक अजीब प्रदेश, यहां का सीएम जमानत पर है

Wed, 31 May 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 31 May 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
mangal pandey hits out at cm virbhadra singh

हिमाचल प्रदेश एक अजीब प्रदेश है यहां का मुख्यमंत्री जमानत पर है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए ही जमानत लेने के लिए जाना पड़ता है। यह बात चंबा के परिधि गृह में भाजपा की बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कही। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में बेशर्म कांग्रेस पार्टी है, प्रदेश के मुख्यमंत्री को कोई भी हया नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। अब लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलवाने की बारी है। यह हरेक भाजपा कार्यकर्ता का कर्त्तव्य बनता है कि वे केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों को घर-घर तक पहंचाएं। पांडे ने कहा कि पार्टी ने त्रिदेव सम्मेलन किया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को बूथ स्तर पर पहुंचाने के लिए बूथ पालकों, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां की गई थी। पांडे ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में अब परिवर्तन का कारण भाजपा कार्यकर्ता बनेगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हिमाचल को खुशहाल करने के लिए बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए जो योजनाएं लागू करती है उन्हें प्रदेश सरकार लागू तक नहीं होने देती है। मंगल पांडे ने कहा कि 14 अगस्त तक सभी मंडलों में दलित स्वाभिमान सम्मेलनों का आयोजन होगा। जिसमें दो सौ दलितों को शामिल कर उन्हें मालाएं पहनाई जाएंगी। 


इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, चंबा-कांगड़ा सांसद शांता कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, भटियात विधायक विक्रम जरियाल, सदर विधायक बीके चौहान, भाजपा नेता जियालाल कपूर, डलहौजी रेणू चड्ढ़ा, डॉ. डीके सोनी, हरमीत भटयानी, महाराज कृष्ण बडियाल, जय सिंह, धीरज बडियाल सहित विभिन्न मंडलों से आए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed