फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandis from bad weather decreased supply of apples

Shimla News: खराब मौसम से मंडियों में घटी सेब की आपूर्ति

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
mandis from bad weather
decreased supply of apples
भारी बारिश से कई सड़कें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

50 फीसदी कम पहुंचा पिछले साल के मुकाबले मंडियों में सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेब बागवानों पर भी मौसम की मार पड़ी हैै। लोगों का कहना है कि पहले ही फसल बहुत कम है अब खराब मौसम के कारण सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।

पिछले साल के मुकाबले मंडियों में इस बार सेब 50 प्रतिशत कम पहुंच रहा है। प्रदेश की हर मंडी में पिछले साल 15 अगस्त तक 25 लाख पेटी सेब पहुंच गया था। इस बार अभी तक महज 12 लाख पेटी सेब ही पहुंचा है। आढ़तियों का कहना है कि मंडियों में कम सेब आने का मुख्य कारण खराब सड़कें हैं। सेब की कम आपूर्ति के कारण लदानियों को खाली हाथ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह चौहान ने बताया इस बार कम आपूर्ति के साथ सेब की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। वीरवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में पांच से छह हजार सेब की पेटियां पहुंचीं। 20 अगस्त के बाद सेब की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
कम फसल होने और खराब मौसम के कारण मंडियों में सेब की आपूर्ति पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। पिछले साल 15 अगस्त तक जिला शिमला की मंडियों में 24,57,185 सेब की पेटियां पहुंची थीं। इस साल 15 अगस्त तक 12,48,185 सेब की पेटियां पहुंचीं है।

-देवराज कश्यप, एपीएमसी सचिव


सेब के दामों में उछाल
पराला फल मंडी के आढ़ती अशोक ने कहा कि बारिश से मंडियों में सेब काफी कम आ रहा है। ऐसे में सेब के दामों में हल्का उछाल आया है। अच्छी किस्म का सेब 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। कुछ दिनों से मंडियों में सेब की आपूर्ति काफी कम हो गई है। बताया कि मंडी में मध्यम इलाके का सेब आना शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article