फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi: The barat was stuck for a day due to the blocking of Padhar-Balh road

मंडी: पधर-बल्ह मार्ग के अवरुद्ध होने से एक दिन फंसी रही बरात

Tue, 20 Jul 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 09:46 PM IST
सार

मौसम खराब और अंधेरा होने की वजह से मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को रोपा लौटना पड़ा। दूल्हे के घर मरखान में बारातियों के लौटने पर खाने पीने के लिए किए गए सभी इंतजाम धरे रह गए।

विज्ञापन
Mandi: The barat was stuck for a day due to the blocking of Padhar-Balh road
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर-बल्ह वाया डायनापार्क मार्ग बाधित होने से दूल्हा, दुल्हन और बराती फंस गए। उन्हें एक और रात दुल्हन के घर बितानी पड़ी। जिल्हण पंचायत के मरखान गांव से बरात रोपा पंचायत के एक गांव गई थी। सोमवार को बरात वापस लौट रही थी कि बल्ह के पास मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इससे दूल्हा, दुल्हन और बरातियों को फिर वापस लौटना पड़ा। उन्हें एक और रात दुल्हन के घर बितानी पड़ी।

विज्ञापन


मौसम खराब और अंधेरा होने की वजह से मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को रोपा लौटना पड़ा। दूल्हे के घर मरखान में बारातियों के लौटने पर खाने पीने के लिए किए गए सभी इंतजाम धरे रह गए। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार तड़के मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी भेजी। मार्ग बहाल होते ही दूल्हा-दुल्हन बरातियों के साथ मरखान गांव के लिए रवाना हुए। बरात निकलते ही मार्ग फिर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ जाने से अवरुद्ध हो गया। दोपहर को एक बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। कनिष्ठ अभियंता रूप लाल ने कहा कि बल्ह के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो गया था। मंगलवार सुबह सात बजे मार्ग को वैकल्पिक तौर पर खोलकर बरात क्रॉस करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed