फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi news himachal news pm modi rally mandi no parking zone road mandi city

रैली के लिए मंडी शहर आने वाले मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित

Fri, 23 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news pm modi rally mandi no parking zone road mandi city
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री की युवा संकल्प विजय रैली के लिए मशीन से मैदान को चैक करता पु? - फोटो : Mandi
मंडी। छोटी काशी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए सुरक्षा के मद्देनजर पड्डल मैदान को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। पूरे शहर को ट्रैफिक के लिहाज से चार सेक्टरों में बांटा गया है। सभा स्थल में छह प्रवेशद्वार और 40 निकासी (एग्जिट) गेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

चार स्थानों पर पुलिस नाका लगाएगी। शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गों को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 24 सितंबर को प्रात: 6 बजे से सायं 5 बजे तक द्रंग से पंडोह, भ्यूली से तल्याहड़, भ्यूली से बाड़ीगमाणु, भ्यूली से सन्यारड़, भ्यूली से पुलघराट, भ्यूली से पुलघराट वाया मगवाईं, भ्यूली से कांगणीधार हेलीपैड, डडौर से सुंदरनगर तथा नेरचौक से कलखर मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया है।
विज्ञापन

...
ये रूट बदले
जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने आदेश में मंडी शहर के लिए आने वाली विभिन्न मार्गों के रूट में भी परिवर्तन किया है। आदेश के अनुसार मंडी शहर के लिए नया विक्टोरिया पुल से आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाले वाहन वाया कैहनवाल सड़क से पुलघराट होकर, तल्याहड़ से मंडी आने वाले वाहन वाया जेल रोड, कलखर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन वाया नेरचौक जबकि कलखर जाने वाले वाहन वाया लेदा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर से मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारी वाहन प्रात: 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थिति को देखते हुए समय में छूट दी जा सकती है।

...
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
हमीरपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए कलखर-नेरचौक तक की सड़क को 24 सितंबर के दिन वन-वे किया गया है। पुलघराट से चक्कर तक भी वन-वे रहेगा। विक्टोरिया पुल से किसी भी वाहन के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। महामृत्युंजय मंदिर चौक से वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चंडीगढ़, सुंदरनगर से मनाली की तरफ ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा। उसे डडौर-बग्गी-चैलचौक-गोहर से होते हुए पंडोह भेजा जाएगा। इसके अलावा पठानकोट-चंबा, कांगड़ा से सुंदरनगर जाने वाले वाहनों को वाया कोटली भेजा जाएगा। जोगिंद्रनगर की तरफ से कुल्लू आने-जाने के लिए कटौला-कमांद सड़क का इस्तेमाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed