फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi news himachal news jogindernagar bus depot cm rally buses busy passengers suffered

बसें रैली में व्यस्त, जोगिंद्रनगर में यात्री पस्त

Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news jogindernagar bus depot cm rally buses busy passengers suffered
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में उमड़ी यात्रियों की भीड़ । - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बस डिपो जोगिंद्रनगर की करीब 25 बसें चली गईं। इस कारण 50 से अधिक रूटों पर बस सेवाएं नहीं मिलीं। स्कूल, कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों समेत कर्मचारियों और ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में बसों का इंतजार करने के बाद ग्रामीण घर की ओर निराश लौट गए। मंगलवार को करीब 25 बसें पालमपुर में मुख्यमंत्री की रैली में चली गईं। इससे पहले सोमवार को जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी बसें व्यस्त रहीं। इ
विज्ञापन

सका असर बैजनाथ बस डिपो पर भी पड़ा। बैजनाथ डिपो के भी कई रूट प्रभावित रहे। कार्यक्रम के लिए 130 बसों को बुक किया गया था। इनमें पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर बस डिपो की बसें भी शामिल रहीं। मंगलवार को निगम के लोकल रूटों की 80 प्रतिशत बसें नहीं दौड़ पाईं। जोगिंद्रनगर बस अड्डे से बैजनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को निजी बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर निजी बसों की सुविधा न होने से यात्रियों को निजी वाहन हायर करने पड़े। कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी साल में प्रदेश सरकार लाभार्थी सम्मेलन की आड़ में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर जनता को परेशान कर रही है।
...........
मुख्यमंत्री की रैली के लिए पालमपुर निगम की बसों को उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुरूप भेजा गया। इस कारण अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें नहीं चल पाईं।

-कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, जोगिंद्रनगर बस डिपो
...
मुख्यमंत्री के पालमपुर कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला डिविजन के अधीन आने वाले बस डिपो जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर से निगम की बसों को भेजा गया था। सरकार के आदेशों की पालना करते हुए बसों को भेजना पड़ा।
-राजकुमार जरियाल, मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed