फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: Heroin recovered from room near Mandi ITI Hostel, five including girl arrested

Mandi News: मंडी आईटीआई हॉस्टल के पास कमरे से हेरोइन बरामद, युवती समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

मंडी के पड्डल वार्ड में चार युवकों और एक युवती को किराए के कमरे से 13.77 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। यह कमरा पड्डल वार्ड में आईटीआई हॉस्टल के पास है। 

विज्ञापन
Mandi News: Heroin recovered from room near Mandi ITI Hostel, five including girl arrested
हेरोइन बरामद, युवती समेत पांच गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने मंडी के पड्डल वार्ड में चार युवकों और एक युवती को किराए के कमरे से 13.77 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।  यह कमरा पड्डल वार्ड में आईटीआई हॉस्टल के पास है। उनसे एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।सदर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने पड्डल गुरुद्वारा मुहल्ला मंडी में आईटीआई होस्टल के पीछे एक मकान के दूसरी मंजिल के किराये के कमरे में छापा मारा। इस दौरान वहां पर मौजूद आरोपियों से 13.77 ग्राम हेरोइन और एक सिरिंज बरामद की गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अरविंद निवासी दियाड़ी तहसील सदर मंडी, पुनीत कुमार निवासी अलवा, तहसील बंजार, जिला कुल्लू, ललित कुमार निवासी त्रयासल, तहसील सदर मंडी, संदीप कुमार निवासी जजरौत, डाकघर बाल्ट, तहसील बल्ह और लागधार की युवती के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी आरोपी 21 से 38 साल उम्र के हैं। बता दें कि पुलिस को आईटीआई हॉस्टल के पीछे स्मैक, हेरोईन बेचने और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना पर टीम ने रचना गोयल पत्नी सतीश सैणी के मकान की दूसरी मंजिल में किराए के कमरे में छापा मारा। इस दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन


बस में बैठे व्यक्ति से 1.20 किलो चरस पकड़ी
मंडी सदर पुलिस दल ने नाके के दौरान निजी बस में बैठे व्यक्ति से 1 किलो 20 ग्राम चरस (भांग) बरामद की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसे कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सदर पुलिस ने बुधवार सुबह करीब पौने बारह बजे बिंद्रावणी के पास नाका लगाया था। इस दौरान मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े आरोपी की पहचान दालमान (47) गांव लुकुम, डाकघर खबांग, तहसील और जिला रूक्कुम नेपाल के रूप में हुई है। वह फिलहाल कुल्लू जिले के जरी गांव में रह रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed