फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi News Government Primary School Shobli teacher reached class drunk Video Viral

Mandi News: शराब के नशे में धुत क्लास में पहुंचा अध्यापक, ग्रामीण कर रहे कार्रवाई की मांग

Wed, 24 Apr 2024 03:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Apr 2024 03:41 PM IST
सार

मंडी जिले के एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में एक अध्यापक पर शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो पर बनाया है। पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज ने अध्यापक के बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Mandi News Government Primary School Shobli teacher reached class drunk Video Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी जिले के सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के शराब पीकर क्लास में पहुंचने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अध्यापक क्लास में कुर्सी पर बैठकर नशे में धुत है और ग्रामीण बच्चों से अध्यापक के स्कूल में नशे में धुत होकर आने के बारे में पूछ रहे हैं। स्कूली बच्चे भी इस अध्यापक कर बारे में नशे में स्कूल आने की बात बता रहे हैं। ग्रामीण वीडियो में अध्यापक के  खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज ने अध्यापक के बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह अध्यापक अनेक बार स्कूल में शराब पीकर पहुंचता है। जिसके बारे में स्कूल प्रबंधन समिति ने अध्यापक द्वारा अनेक बार माफी मांगने का प्रस्ताव भी पास किया है। मगर यह अध्यापक अपनी कृत्यों से बाज नहीं आ रहा है। केंद्रीय मुख्य अध्यापक मोती राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस अध्यापक ने पहले भी माफीनामा लिखा था। अब दोबारा स्कूल में शराब पीकर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस मामले के बारे में अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed