{"_id":"666ecb32931475032306a206","slug":"mandi-news-fire-broke-out-in-the-cowshed-in-balhada-village-of-jogindernagar-subdivision-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर उपमंडल के गांव बल्हडा में गोशाला में लगी आग, पटवारी ने लिया मौके पर जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर उपमंडल के गांव बल्हडा में गोशाला में लगी आग, पटवारी ने लिया मौके पर जायजा
Sun, 16 Jun 2024 04:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:53 PM IST
सार
मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल में एक गोशाला में आग लग गई। घटना में पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोगिंद्रनगर उपमंडल की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव बल्हडा में स्लेटपोश दो मंजिला गोशाला में अचानक आग लगने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को बल्हडा में दोपहर बाद सरवन कुमार की दो मंजिला गोशाला में अचानक आग लगी और गोशाला में रखा घास सहित लकड़ी भी इस आग की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन
परिवारजनों ने बताया कि जब दोपहर के समय खाना कर आराम कर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने देखा की घर के साथ लगती गोशाला में आग की लपटें उठने लगी। परिजनों ने शोर शराबा करके गांववासियों को इकट्ठा किया और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। स्थानीय ग्राम वासियों ने दमकल विभाग जोगिंदरनगर की टीम को कॉल कर इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने इस गोशाला में कड़ी मशक्कत काबू पाया गया।
विज्ञापन
इस आगजनी की घटना में पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग जोगिंदरनगर के प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि जैसी इस आगजनी की घटना की सूचना मिली मौके पर रवाना हुए और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया हैं। मामले की पुष्टि करते हुए लडभड़ोल तहसीलदार उर्मिला सुमन ने बताया कि हल्का पटवारी ने मौके पर जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन