फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi become overall winner in athletics

एथलेटिक्स में मंडी बना ओवरऑल विजेता

Mon, 02 Jun 2014 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jun 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
mandi become overall winner in athletics

खेल नगरी धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में ओवरऑल ट्रॉफी मंडी ने अपने नाम कर ली। इस मीट में शिमला जिले के धावक दूसरे नंबर पर रहे। लंबी दौड़ में मंडी के धावकों का दबदबा रहा। शिमला के धावकों ने लंबी और छोटी दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


रविवार को दूसरे दिन लड़कियों के अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिमला की टीना और दियानाकर और ऊना की ज्योति, अंडर-16 में कांगड़ा की पूजा पराशर, शिमला की श्रेया भारद्वाज और कांगड़ा की सुमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर रेस में कांगड़ा की शभु, शिमला की स्वास्तिका और कुल्लू की ज्योति, महिला वर्ग में हमीरपुर की रिशु, ऊना की मंजू बाला, बिलासपुर की पूनम ने पहले तीन स्थान हासिल किए। अंडर-16 लड़कों की 400 मीटर दौड़ में चंबा के आतिश, मंडी के बलवंत और कांगड़ा के अश्वनी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 लांग जंप में मंडी के पंकज, ऊना के कृष्ण गोपाल और अक्षांश, शॉटपुट महिलाओं में ऊना की मंजू बाला, मंडी की स्वर्णा और सीमा कुमारी, अंडर-16 शॉटपुट में ऊना की शालू, शिमला की प्रतीक्षा और कांगड़ा की पूजा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।


रविवार को स्पर्धा के अंतिम दिन और भी कई अहम मुकाबले हुए। वहीं, समापन पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुमन रावत ने मुख्यातिथि थीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed