फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi and kullu overall chaipion.

मंडी और कुल्लू बने ओवरआल विजेता

Mon, 15 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 15 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
 mandi and kullu overall chaipion.

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान 11 प्रतिस्पर्धाओं में कुल्लू और मंडी ने संयुक्त ओरवआल विजेता का खिताब जीता। लोकनृत्य में मंडी प्रथम, किन्नौर द्वितीय और सोलन तृतीय रहा। तीन दिवसीय युवा महोत्सव के समापन पर कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। विधायक संजय रतन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन


लोकगीत प्रतिस्पर्धा में कुल्लू पहले, मंडी दूसरे और कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक वाद्य यंत्र संगीत में प्रथम हमीरपुर, सिरमौर द्वितीय, सोलन तृतीय। एकांकी में मंडी प्रथम, शिमला द्वितीय और सोलन तृतीय।
विज्ञापन


एलोक्यूशन (एक्सटेंपोर) में प्रथम श्रीकांत कांगड़ा, द्वितीय प्रियंका हमीरपुर, तृतीय सिकंदर किन्नौर, सितार वादन में प्रथम अक्षय चंबा, द्वितीय पीयूष कुल्लू, तृतीय सन्नी बिलासपुर, कथक नृत्य में प्रथम विशाल शिमला, द्वितीय शिल्पा कुल्लू, तृतीय कृतिका मंडी, शास्त्रीय गायन में प्रथम सरगम शिमला, द्वितीय विनोद कांगड़ा, तृतीय बलदेव कुल्लू, हारमोनियम वादन में प्रथम शिवानी कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय दीपक सोलन, तृतीय अजय कांगड़ा, बांसुरी वादन में प्रथम लीलामणि कुल्लू, द्वितीय नवकांत शिमला, तृतीय अखिल कांगड़ा, तबला वादन में प्रथम ललित शिमला, द्वितीय विनय भारती मंडी, तृतीय विक्रम सोलन। समापन पर संयुक्त निदेशक सुमन रावत, एसडीएम संजीव कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, सत्यपाल शर्मा, दिव्यांशु भूषण, जेसी कटोच,  महेंद्र प्रताप भराड़िया, जीआर आजाद, पृथ्वीराज भागचंटा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed