फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi and Balh Congress officials gave mass resignation

Shimla: मंडी और बल्ह कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र, कहा- हाईकमान ने हल्के में ले लिया

Fri, 23 Feb 2024 11:24 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी,नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी,नेरचौक (मंडी) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 11:24 PM IST
सार

बल्ह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभा सिंह की प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद हाईकमान ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया है। 

विज्ञापन
Mandi and Balh Congress officials gave mass resignation
कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की ओर से बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए त्याग पत्र को सरकार व कांग्रेस हाईकमान की ओर से हल्के से लेने पर कार्यकर्ता खफा हैं। अनदेखी पर बल्ह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रकाश चौधरी के निवास पर हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। कहा कि प्रतिभा सिंह की प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद हाईकमान ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया है। लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल कर दिए हैं।
विज्ञापन


त्यागपत्र भेजने वालों में अध्यक्ष बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मोहन लाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक, मुरारी शर्मा, मोहन गुलेरिया, इंद्र सिंह, बलराज चौधरी, नवीन राणा, तारा तूंगला, ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, माया देवी, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed