फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Administration verification revealds that in Document many houses destroyed on ground partially damaged

खुलासा: दस्तावेजों में एक दर्जन घर हुए तबाह, मिले आंशिक क्षतिग्रस्त

Thu, 16 Nov 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

धरातल स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने आपदा राहत राशि रोक दी है।

विज्ञापन
Mandi Administration verification revealds that in Document many houses destroyed on ground partially damaged
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बरसात में आपदा के दौरान सरकारी दस्तावेजों में पूरी तरह से तबाह करीब एक दर्जन मकान जांच-पड़ताल में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मिले हैं। इसका खुलासा जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए सत्यापन अभियान में हुआ है। फिलहाल अभी तक कुछ ही उपमंडलों से रिपोर्ट मिली है, अन्य की बाकी है। ऐसे में इस तरह के मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। धरातल स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने आपदा राहत राशि रोक दी है।

विज्ञापन


अभियान के तहत आपदा से क्षतिग्रस्त हुए हर घर की मौके पर जाकर पड़ताल की जा रही है। पटवारी की रिपोर्ट को कानूनगो सत्यापित कर रहे हैं। मौके पर जांच पड़ताल के बाद ही रिपोर्ट बन रही है। इसी तरह 50 फीसदी मामलों में तहसीलदार और 25 फीसदी मामलों में एसडीएम खुद जांच पड़ताल कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में यह वेरिफिकेशन कार्य वर्तमान में चला हुआ है। मौके पर जाकर प्रशासनिक टीम विस्तार से जांच पड़ताल कर रिपोर्ट बना रही है, ताकि वास्तव में आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंच सके। 
विज्ञापन


हो सकती है रिकवरी
कुछ उपमंडलों से मिली रिपोर्ट में करीब दर्जन तबाह हुए मकान सत्यापन में आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। इन मामलों में नियमानुसार श्रेणी के अनुसार ही राहत राशि दी जाएगी। अधिक राहत राशि जारी होने की सूरत पर इसकी रिकवरी की जा सकती है। - अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ये आंकड़े पहुंचे थे प्रशासन के पास
जिले में मानसून आपदा में 44 लोगों की मृत्यु को गई थी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 991 घर इस बरसात में आपदा के चलते पूरी तरह तबाह हुए हैं। जबकि करीब 2,305 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 2,400 गाोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं और करीब एक हजार पशुधन का नुकसान हुआ था। पूरी तरह से तबाह हुए मकानों के लिए प्रदेश सरकार ने सात लाख रुपये राहत राशि का प्रावधान किया है।


इसकी पहली किस्त तीन लाख रुपये जारी होनी है। मंडी के पड्डल मैदान में करीब 3,800 परिवारों को 31 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की थी। जबकि 3,400 प्रभावितों को बाद में 39 करोड़ रुपये राहत राशि दी जानी थी। शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने वेरिफिकेशन शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed