फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Accident News:Tempo traveller overturns six passengers injured

Mandi Accident: बजौरा-कटौला मार्ग पर टैंपो ट्रैवलर पलटी, 24 लोग घायल, सभी लोग नेपाली मूल के

Thu, 03 Aug 2023 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल नेपाल मूल के रहने वाले हैं, जो यहां काम के सिलसिले में आए हैं। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी मजदूर घायल हैं। जिन्हें सीएचसी तेगुबेहड़ भुंतर में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Mandi Accident News:Tempo traveller overturns six passengers injured
टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बजौरा मंडी वाया कटौला मार्ग पर रोपा के समीप एक टैंपो ट्रैवलर वाहन के खाई में गिरने से 24 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से सीएचसी तेगुबेहड़ भुंतर में भर्ती करवाया गया है। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। सूचना मिलने पर औट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बजौर मंडी वाया कटौला मार्ग पर रोपा के पास बजौरा जा रही एक ट्रैवलर जीप सड़क से नीचे लुढक गई। हादसे में वाहन में सवार नेपाल मूल के 24 कामगार घायल हुए हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क पर पहुंचाकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। घायलों से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह नेपाल से मजदूरी करने यहां पहुंचे हैं। सुबह निजी वाहन में बैठ कर बजौरा जा रहे थे कि इस बीच यह हादसा हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल नेपाल मूल के रहने वाले हैं, जो यहां काम के सिलसिले में आए हैं। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी मजदूर घायल हैं। जिन्हें सीएचसी तेगुबेहड़ भुंतर में भर्ती करवाया है।

घायलों की सूची

अमर बहादुर (38) पुत्र भगत बहादुर गांव और जिला सायान नेपाल, धर्म बहादुर (35) पुत्र मीर बहादुर शिमा पाल, प्रमोद (27) पुत्र रवि लाल नेपाल, जूक औली (52) पुत्र रूप लाल गांव रामपुर जिला लत्यान नेपाल, भव बहादुर (25 पुत्र वीरबल कामी जिला दौलेख नेपाल, राम सुनार (22) पुत्र गगने कर्मा जिला दौलेख नेपाल, प्रकाश (20) पुत्र वीरबल कामी जिला दौलेख नेपाल, सुनान (22) पुत्र गोपी कामी जिला दौलेख नेपाल, रेशन सुनार (32) पुत्र चक्रछाज गांव कालीमाती जिला सलयान नेपाल, तुलसी (17) पुत्र बलवीर गांव कालीमाती रामपुर नेपाल, कृष्ण प्रसाद (32) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद गांव डाडा पराजुल जिला दौलेख नेपाल, झाक्र (52) पुत्र छविलाल गांव कालीमाती नेपाल, आशा राम (28) पुत्र सतानंद गांव व जिला दौलेख नेपाल, राम प्रसाद (50) पुत्र ज्येतिंबर जिला दौलेख नेपाल, तेज बहादुर भंडारी (31) पुत्र दल बहादुर गांव पगनाम जिला दौलेख नेपाल, प्रेम प्रसाद अधिकारी (40) पुत्र तीर्थ राज अधिकारी गांव परनाथ जिला दौलेख नेपाल, संत बहादुर चंद (28) पुत्र नंद बहादुर चंद गांव नौबूले जिला दौलेख नेपाल, जया राही (50) पुत्र दशरथ राही गांव सनरूम जिला दौलेख नेपाल, प्रकाश (20) पुत्र बीर बहादुर गांव व जिला दौलेख नेपाल, प्रकाश चंद (32) पुत्र प्रेम बहादुर, जिला दौलेख नेपाल, तिलक बहादुर (32) पुत्र नंद बहादुर नेपाल, गोर बाहदुर (50) पुत्र मूल चंद नेपाल, ज्ञानो (22) पुत्र गलन नेपाल, जय बहादु (39) नेपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed