{"_id":"5e7474818ebc3e774e111efa","slug":"manav-bharti-university-fake-degree-case-anticipatory-bail-plea-rejected-in-solan-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भारती विवि के मालिक की याचिका रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव भारती विवि के मालिक की याचिका रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी
Fri, 20 Mar 2020 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राज कुमार राणा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। याचिका खारिज होते ही पुलिस राणा की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है। राणा की लोकेशन खंगाली जा रही है। पुलिस फोन लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की मदद से उसके ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस की टीमों ने राजकुमार राणा के संभावित ठिकानों पर दबिश की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इससे पूर्व सोलन कोर्ट में राज कुमार राणा की अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाया गया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे याचिका खारिज होने के बाद पुलिस विभाग ने एक आपात बैठक कर आगामी रणनीति बनाई है। मानव भारती विवि का मालिक राज कुमार राणा फर्जी डिग्री मामले का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद राणा फरार चल रहा है। राज कुमार राणा की ओर से कोर्ट में दो बार अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। जिसमें पहली बार याचिका को वापस ले लिया गया। लेकिन उसके बाद राणा के वकील ने दोबारा याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन
जिसे कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसले को दो दिन के लिए लंबित कर दिया था। शुक्रवार को याचिका पर फैसला आने के बाद पुलिस दोबारा से एक्टिव मोड में आ गई है। इस मामले में अब तक तीन मानव भारती विवि के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।
उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि राज कुमार राणा की गिरफ्तारी जल्द ही जाएगी। पुलिस राणा के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमों से राणा के छिपे होने का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज कुमार राणा को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।