{"_id":"583ba8d74f1c1b6a2f088c30","slug":"manali-winter-carniwal-chandigarh-and-delhi-models-can-participate-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली विंटर कार्निवाल: शरद सुंदरी प्रतियोगिता में हो सकता है बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली विंटर कार्निवाल: शरद सुंदरी प्रतियोगिता में हो सकता है बड़ा बदलाव
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 28 Nov 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में जनवरी माह में करवाने जा रहे राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पहले जहां मनाली मनु रंगशाला में ही विंटर कार्निवाल की शरद सुंदरी के लिए विभिन्न दौर में मॉडल का कंपीटीशन कराया जाता था।
विज्ञापन
वहीं, इस बार प्रशासन शरद सुंदरी के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ में भी मॉडल खोजने के लिए ऑडिशन लेने की योजना बना रहा है। इसके लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में ऑडिशन के लिए ऑडिटोरियम तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस आयोजन के प्रचार-प्रसार पर भी खूब काम किया जा रहा है। इस के लिए सोशल मीडिया की सहायता भी ली जा रही है। नाटी, झांकी और शरद सुंदरी समेत हर विषय और क्षेत्र के लिए बाकायदा कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी मनाली एचआर वेरवा का कहना है कि विंटर कार्निवाल के दौरान शरद सुंदरी के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में मॉडल्स का ऑडिशन लेने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थलों पर यदि आडिटोरियम उपलब्ध हो जाते हैं तो निश्चित तौर पर चंडीगढ़-दिल्ली में ऑडिशन लिए जाएंगे।
वहीं, मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि विंटर कार्निवाल का 1978 से लेकर देश-विदेश के पर्यटकों में खासा आकर्षण रहा है। लिहाजा इसे बुलंदियों पर ले जाने को उनका संगठन भी यथासंभव सहयोग को तैयार है।