फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Winter Carnival 2023 will be inaugurated by cm sukhvinder singh sukhu on 2 January 2022

Manali Winter Carnival: मनाली में विंटर कार्निवाल कल से, सीएम करेंगे शुभारंभ, निकलेंगी झांकियां

Sun, 01 Jan 2023 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Jan 2023 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रविवार को मनाली पहुंच गए हैं। वह सोमवार को माता हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद हिडिंबा मंदिर से मनाली के मालरोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
Manali Winter Carnival 2023 will be inaugurated by cm sukhvinder singh sukhu on 2 January 2022
मनाली पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली का सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल सोमवार से शुरू हो जाएगा। दो से छह जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवाल का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद मनु रंगशाला में विधिवत शुभारंभ करेंगे। हिमाचल, जम्मू, पंजाब, राजस्थान सहित देश भर के 25 सांस्कृतिक दल कार्निवाल में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को मनाली पहुंच गए हैं। वह सोमवार को माता हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद हिडिंबा मंदिर से मनाली के मालरोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर झांकियों को मालरोड के लिए रवाना करेंगे। प्रशासन ने विंटर कार्निवाल के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सांस्कृतिक झांकियों में घाटी के लगभग 200 महिला मंडल हिस्सा लेंगे। करीब 25 सांस्कृतिक दल भी झांकियां निकालेंगे। 
विज्ञापन


कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। फैशन शो और वायस ऑफ कार्निवाल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्निवाल कमेटी के अनुसार इस बार कार्निवाल परेड सहित शरद सुंदरी 2023, वायस ऑफ कार्निवाल, लोकनृत्य, फिल्मी डांस, फैशन शो, फैंसी ड्रेस, स्ट्रीट डांस, स्ट्रीट प्ले, क्लासिक डांस, टेलेंट शो, लिटल एंजेल्स ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिताएं कार्निवाल 2023 की शोभा बढ़ाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और पांच जनवरी को होगी महानाटी 
मालरोड पर तीन व पांच जनवरी को महिला मंडलों की महानाटी और महिला मंडलों का फैशन शो होगा। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्निवाल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में जम्मू, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल सहित देश के कोने कोने से करीब 25 सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed