फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali - Leh road Will be restored in a week

एक सप्ताह में बहाल होगा मनाली-लेह

Sat, 31 May 2014 10:23 AM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 31 May 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Manali - Leh road Will be restored in a week

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ ने एक सप्ताह में बहाल करने का लक्ष्य रखा है। सीमा सड़क संगठन के जवान बारालाचा पास से आगे बढ़ गए हैं। वहां से 15-16 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जवानों को खूब पसीना बहाना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस मार्ग से खुल जाने से भारतीय सेना की काफिला दनादन दौड़ना शुरू कर देगा। वहीं, चीन की सीमा पर पहरा दे रहे भारतीय सैनिकों को रसद और राशन आदि पहुंचाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


इस मार्ग से सेना कम समय में कारगिल पहुंच जाएगी। 70 आरसीसी के जवान स्तींगरी से सरचू मार्ग खोलने में दिन-रात प्रयास में जुटे हैं अभी उन्हें बारालाचा पास से आगे सरचू तक 10 से 15 फीट बर्फ से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रे को दो मई को यातायात के लिए बहाल कर दिया था, अब यहां से आगे लेह मार्ग बहाल करने के लिए बीआरओ ने दिन रात एक कर दिए हैं।

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की नजर भी मनाली लेह-मार्ग की बहाली पर टिकी है। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान यह मार्ग अपनी सामरिक महत्ता दर्ज करवा चुका है।

सेना के अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह में मनाली-लेह मार्ग ट्रैफिक के लिए बहाल हो जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को खराब मौसम होने के चलते बारालाचा पास में बर्फ के फाहे गिरे लेकिन जवानों ने अपने लक्ष्य को विराम नहीं दिया।


70 आरसीसी के कमांडिंग आफिसर एसके एंथोनी भी लेह मार्ग की बहाली में अपने जवानों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। एंथोनी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो मनाली-लेह मार्ग एक सप्ताह के भीतर ट्रैफिक के लिए बहाल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed