फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manali leh road opened for light vehicles truck and two wheelers not allowed

मनाली-लेह मार्ग: छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, ट्रक और दोपहिया वाहनों के जाने पर पाबंदी

Mon, 25 Apr 2022 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/केलांग (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/केलांग (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 04:31 PM IST
सार

मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि बड़े और दोपहिया वाहनों के लिए अभी प्रतिबंध जारी रहेगा।

विज्ञापन
manali leh road opened for light vehicles truck and two wheelers not allowed
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 427 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह नेशनल हाईवे साढ़े पांच महीने बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। छोटे वाहन रोजाना तड़के 4:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आवागमन कर सकेंगे। इस हाईवे के खुलने से पर्यटन कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक अब लेह तक का रोमांचक सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

हालांकि, बड़े और दोपहिया वाहनों के लिए अभी प्रतिबंध जारी रहेगा। भारी बर्फबारी की वजह से यह हाईवे नवंबर 2021 से बंद था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बीते 26 मार्च को इस मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया था। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने सड़क का निरीक्षण कर अब इसे छोटे वाहनों के लिए खोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि अब लोग छोटे वाहनों से बारालाचा दर्रे से होकर जा सकते हैं। ट्रकों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी कुछ दिनों में परिस्थिति ठीक होने के बाद फैसला लिया जाएगा। उपायुक्त ने चालकों से अपील की है कि वे चिह्नित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed