फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali-Leh road opened for four by four vehicles after six months, tourists will have to wait now

Himachal: छह माह बाद फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला मनाली-लेह मार्ग, पर्यटकों को करना होगा अभी इंतजार

Mon, 15 May 2023 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 09:39 PM IST
सार

सोमवार देर शाम को सीमा सड़क संगठन ने लाहौल-स्पीति प्रशासन को रोड क्लीयरेंस की सूचना दी। प्रशासन ने 16 मई से लाहौल के पटसेउ से आगे लेह तक फोर बाई फोर और चेन वाले वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन
Manali-Leh road opened for four by four vehicles after six months, tourists will have to wait now
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक महत्व का 427 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गया है। सोमवार देर शाम को सीमा सड़क संगठन ने लाहौल-स्पीति प्रशासन को रोड क्लीयरेंस की सूचना दी। प्रशासन ने 16 मई से लाहौल के पटसेउ से आगे लेह तक फोर बाई फोर और चेन वाले वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। शुरुआती दौर में जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अनुमति दी है, जबकि पर्यटकों को अभी कुछ दिन तक इंतजार करना होगा। छह महीने 8 दिन बाद मनाली-लेह मार्ग के पटसेउ से आगे स्थानीय लोगों को राहत दी है।

विज्ञापन


सामरिक महत्व के इस मार्ग के खुलने से कुल्लू, मनाली और लाहौल घाटी में आने वाले सैलानियों में खुशी है। मौसम साफ होते ही जल्द पर्यटक और सेना की कानवाई भी मनाली-लेह मार्ग पर दौड़ती हुई नजर आएगी। हालांकि, बीआरओ ने इस वर्ष इस मार्ग को रिकॉर्ड समय में 25 मार्च को बहाल कर दिया था, मगर अप्रैल से लेकर मई तक बर्फबारी होने से इस बार मनाली- लेह मार्ग पिछले साल के मुकाबले करीब दो सप्ताह देरी से खुला है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि सोमवार देर शाम को बीआरओ ने रोड क्लीयरेंस की सूचना मिलने के बाद फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी है। कहा कि मौसम साफ रहता है तो जल्द पर्यटकों के लिए भी मार्ग को खोला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार को मनाली की तरफ से सुबह 9:00 से 11:00 तक फोर बाई फोर फोर चैन वाले वाहनों को सरचू से हो करने के लिए भेजा जाएगा। ये सभी वाहन सिर्फ स्थानीय लोगों के ही होने चाहिए। बताया कि 16 मई को मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में केवल स्थानीय फोर बाई फिर और चैन वाले वाहन दारचा से सरचू एकतरफा यातायात के लिए सुबह 8.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जाने की अनुमति दी जाएगी। दारचा- शिंकुला मार्ग में स्थानीय फोर वाई फोर और चैन वाले वाहनों को एकतरफा यातायात और आवश्यक सेवा के लिए सुबह 7.00 बजे से 10.30 बजे के बीच अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed