फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali Hotel Assistant Manager Subhash Chand Murder Update SP Kullu Pc

Manali Murder Update: साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग

Tue, 06 Aug 2024 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद की हत्या के मामले में सुभाष की पत्नी रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सुभाष चंद की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा और उसके जीजा राजीव कुमार ने एक दोस्त बीरबल के साथ मिलकर रची थी। मृतक की पत्नी रेखा और आरोपी राजीव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था। 
 

विज्ञापन
Manali Hotel Assistant Manager Subhash Chand Murder Update SP Kullu Pc
मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेम प्रसंग में जीजा-साली (मृतक की पत्नी और साढ़ू) तथा एक अन्य व्यक्ति ने सुभाष चंद की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में अब सुभाष की पत्नी रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने प्रेसवार्ता में किया है।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सुभाष चंद की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा और उसके जीजा राजीव कुमार ने एक दोस्त बीरबल के साथ मिलकर रची थी। मृतक की पत्नी रेखा और आरोपी राजीव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


31 जुलाई की रात जब सुभाष चंद ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था तो राजीव और बीरबल ने बेसबॉल स्टिक से सुभाष के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को बगीचे में छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और धारा 61 भी जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तीनों के बयान मेल नहीं खा रहे थे, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हुई। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने राजीव और बीरबल को गिरफ्तार किया और उनके फोन कॉल डिटेल्स भी प्राप्त किए। रेखा को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, सहायक प्रबंधक सुभाष हत्याकांड में पत्नी रेखा की गिरफ्तारी हुई है। जीजा-साली (मृतक की पत्नी और साढ़ू) ने प्रेम प्रसंग के चलते सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जांच के लिए बनाई थी तीन टीमें
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। दो टीमों की अगुवाई डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने की, जबकि एक टीम साइबर सेल ने अलग से काम किया। साइबर सेल ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बेसबॉल स्टिक और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

एक अगस्त को मिला था शव
एक अगस्त को मनाली के अलेउ में शव बरामद हुआ था। जांच करने के बाद उसकी शिनाख्त सुभाष चंद (32) पुत्र मान सिंह निवासी गांव धार चानणा, डाकघर ऊरन तहसील एवं थाना कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई थी। इस ब्लाइंड हत्याकांड में पुलिस ने सुभाष के साढ़ू राजीव कुमार (32) पुत्र अमर सिंह गांव वजाथल तहसील एवं थाना नेरवां, जिला शिमला और बीरबल (32) पुत्र मोहन सिंह गांव रोलिंग डाकघर वोचिंग तहसील पधर, जिला मंडी को गिरफ्तार किया था। अब सुभाष की पत्नी रेखा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed