दर्दनाक! ब्यास नदी में बह गए भतीजी और फूफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 साल की बच्ची और उसका बुआई ब्यास नदी में बह गए। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिले में हुआ। ज्वालामुखी के चंबापतन नामक स्थान पर ब्यास नदी में 6 साल की बच्ची और उसका बुआई बह गए। सुबह करीब 9 बजे ब्यास नदी में छह साल की पलक पुत्री मनोज वालिया, निवासी लोअर घलौर, ब्यास नदी के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पलक अपने पांव धोने के लिए नदी के करीब गई। अचानक पैर फिसलने से बच्ची ब्यास में जा गिरी और पानी की चपेट में आ गई। यह देख उसे बचाने के लिए उसके बुआई राजकुमार निवासी होशियारपुर (पंजाब) भी ब्यास में कूद गए। बच्चों को बचाने की कोशिश में राजकुमार भी पानी में बह गए।
देर शाम तक गोताखोर करते रहे दोनों की तलाश
देर शाम तक गोताखोर नदी में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन नाकामी हाथ लगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय विधायक संजय रतन और ज्वालामुखी के थाना प्रभारी शंकर सिंह चंदेल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य तेज करवाया। राजकुमार अपने परिवार सहित छुट्टियां मनाने के लिए अपने ससुराल लोअर घलौर आए हुए थे।
तहसीलदार ज्वालामुखी देवीराम ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुुरंत रेस्कयू टीम को मौके पर भेजा। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। इधर, सूत्र बताते हैं कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से हादसा हुआ है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।