{"_id":"5d3466d68ebc3e6d216fd888","slug":"man-swept-away-while-crossing-nala-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला पार करते बहने से व्यक्ति की मौत, एक किलोमीटर दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला पार करते बहने से व्यक्ति की मौत, एक किलोमीटर दूर मिला शव
Sun, 21 Jul 2019 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत मंगली के सिंहसियो नाले में एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम को हादसे के समय यह व्यक्ति नाला पार कर रहा था। पुलिस को मामले की सूचना रविवार को मिली। तीसा पुलिस थाना से एक टीम ने शव बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान नरैण सिंह पुत्र चेत सिंह निवासी गांव जालू के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरैण सिंह शनिवार को किसी काम से हैलरा गांव गए थे। शाम को लौटते समय सिंहसियो नाले में उनका पांव फिसल गया, जिससे वह नाले में जा गिरे। जलस्तर ज्यादा होने से वह करीब एक किलोमीटर दूर तक बहते चले गए। नरैण सिंह के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
रविवार को ग्रामीणों ने नाले के किनारे शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को कब्जे में लिया। रविवार को खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पया था। गौरतलब है कि करीब चार साल पहले उक्त नाले पर बनी पुली बह गई थी। लोगों को नाले के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात के समय में नाले में जलस्तर बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन