फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man rescued from Vyas River in Kullu

व्यास नदी में तीन घंटे अटकी रहीं सांसें

Thu, 05 Jun 2014 09:36 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
Man rescued from Vyas River in Kullu

कुल्लू में ब्यास और पार्वती नदी की संगम स्थली के समीप एक युवक पांव फिसलने से ब्यास नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक नदी में कपड़े धो रहा था। युवक कई मीटर नदी में बहने के बाद एक चट्टान में फंस गया।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पार्वती नदी में कपड़े धो रहे युवक का पांव फिसलकर नदी में गिर गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसआई किशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन युवक बीच नदी में फंसा हुआ था।

राफ्ट मंगवा कर जान बचाई

Man rescued from Vyas River in Kullu

पुलिस ने पिरड़ी स्थित राफ्टिंग कैंप में संपर्क कर एक राफ्ट मंगवा कर युवक को रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से युवक को सुरक्षित बचा लिया है।

उन्होंने कहा कि नदी में बहने वाला युवक सुभाष हरियाणा के करनाल का निवासी है। युवक भुंतर में रेहड़ीफड़ी लगाकर आजीविका कमाने के लिए आया हुआ है। उधर, कुल्लू के एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे शख्स ने दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गया।

बताया जा रहा है कि शख्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। दिन के समय अस्पताल की दूसरी मंजिल में धूप सेक रहा था। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह नीचे गिर कर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed