फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man give urine to judge instead of drinking water

जज को पीने के लिए दिए पानी में मिला यूरिन, चपरासी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 28 May 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 28 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Man give urine to judge instead of drinking water

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में तैनात एक न्यायिक अधिकारी को कार्यालय में पीने के लिए दिए गए पानी में यूरिन पाया गया है। शक होने पर जब न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी तो पानी के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजे गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पानी में यूरिन मिलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के खिलाफ भादंसं की धारा 269, 270, 272 व 324 के तहत केस दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को नोटिस भेज दिया है। न्यायालय में इस तरह का मामला आने से पुलिस भी स्तब्ध है।
विज्ञापन


चपरासी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस में दी शिकायत में आरोप हैं कि कार्यालय में एक चपरासी पिछले कई दिनों से उन्हें बोतल में पानी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में हुई पुष्टि, चपरासी के खिलाफ केस दर्ज

Man give urine to judge instead of drinking water

एक दिन बोतल से बदबू आने लगी। इसमें मिलावट का शक हुआ। इस पर अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दी और पानी का सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा गया। लैब में पड़ताल के बाद पाया गया कि बोतल के पानी में यूरिन मिला हुआ है। लैब ने यह जांच रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी है।

पुलिस का कहना है कि कर्मचारी पर जो आरोप लगे हैं, उसके आधार पर तुरंत गिरफ्तारी संभव नहीं है। थाना प्रभारी डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की कि शिकायत पर चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने एफएसएल से आई जांच रिपोर्ट में पानी में यूरिन होने की बात मानी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed