फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man dies under mysterious circumstances at in laws house in Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: ससुराल गए युवक की जलकर मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 13 Nov 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को उन्हें फोन आया कि उनका बेटा जल गया है। वह तुरंत अपने समधी के घर सैण पहुंचा तो देखा नवीन कुमार जली अवस्था में आंगन में पड़ा है।

विज्ञापन
Man dies under mysterious circumstances at in laws house in Mandi Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल के मंडी जिले में दिवाली मनाने ससुराल गए युवक की जलने से मौत हो गई। आग में 90 फीसदी से अधिक झुलसे नवीन ने हमीरपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामला जिले के सैण गांव में सामने आया है। इधर, पिता प्रकाश चंद का आरोप है कि नवीन पर उसकी पत्नी ने तेल छिड़का और सास ने आग लगा दी। उसके बाद साले और ससुर ने उसे आंगन में फेंक दिया। पिता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरकाघाट के बड़ाल गांव निवासी प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को उन्हें फोन आया कि उनका बेटा जल गया है। वह तुरंत अपने समधी के घर सैण पहुंचा तो देखा नवीन कुमार जली अवस्था में आंगन में पड़ा है। पुलिस की मदद से बेटे नवीन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। नवीन के शरीर का अधिकतर हिस्सा जल गया था। पिता ने पुलिस को बताया कि अस्पताल ले जाते समय बेटे नवीन ने उन्हें बताया कि पत्नी ने उस पर तेल फेंका और सास ने आग लगाई। उसके बाद ससुर और साले ने आंगन में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में हुई थी शादी
पिता के अनुसार वर्ष 2015 में उसने सैण की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। नवीन फरीदाबाद में शीशे की दुकान पर नौकरी करता था। एक साल पहले बेटा नवीन सड़क हादसे में घायल हुआ था। ठीक होने पर नवीन ने नवाही सरकाघाट में शीशे की दुकान खोली थी।

कारोबार सही न चलने पर तीन-चार महीने के बाद दुकान बंद कर दी। नवंबर 2022 में बद्दी नालागढ़ नौकरी करने के लिए चला गया। वहां शीशे की फैक्टरी में काम करने लगा। नवीन के जाने के हफ्ते बाद पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके सैण चली गई। तब से वह मायके में ही रह रही है। 11 नवंबर की शाम को ही नवीन ससुराल पहुंचा था।


फॉरेंसिक टीम ने घटनस्थल का दौरा कर अहम सबूत जुटाए हैं। घटना में मृतक की सास भी झुलसी है और उसका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले में सभी तथ्यों और पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। तकनीकी जांच का भी सहारा लिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि तेल आखिर कौन सा था। - संजीव कुमार गौतम, डीएसपी सरकाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed