{"_id":"59205c5d4f1c1b2075f226d9","slug":"major-vijay-singh-mankotia-statement-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कांग्रेस मंत्री ने किया मोदी का गुणगान, कहा- पीएम ने पूरा किया वायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कांग्रेस मंत्री ने किया मोदी का गुणगान, कहा- पीएम ने पूरा किया वायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार का जमकर गुणगान किया। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि इसे राजनीतिक रूप से न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन पर अपरोक्ष रूप से उन्होंने अपनी ही तत्कालीन सरकारों को भी घेरा। मनकोटिया ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष तक किसी भी राजनीतिक दल की सरकारों ने चुनावी वायदे करने के बावजूद पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
इस राष्ट्रव्यापी मांग को लेकर तत्कालीन सरकारों ने पूर्व सैनिकों से विश्वासघात ही किया। 70 साल बाद केंद्र में पहली बार एक ऐसी सरकार आई जिसने पहली बार सैनिक और पूर्व सैनिकों की कद्र की। मोदी ने सरकार बनने के एक साल के भीतर ही 10 हजार करोड़ का बजट स्वीकृत करवाकर वन रैंक वन पेंशन का वायदा पूरा कर दिया।
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन में कुछ आंशिक विसंगतियां हैं। पूर्व सैनिकों को उम्मीद है कि एनडीए सरकार इन विसंगतियों को भी जल्द ठीक करके सबको लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि 23 मई को धर्मशाला कॉलेज के आडिटोरियम में सुबह 10 बजे पूर्व सैनिक लीग का वार्षिक सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहां हैं, वहां ठीक हैं।
परमवीर चक्रम विजेता और उनके आश्रित होंगे सम्मानित
मनकोटिया ने कहा कि समारोह में पूर्व सैनिक लीग प्रदेश के परमवीर चक्र विजेताओं और उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को आग्रह पत्र भेज कर सेना में हिमाचल के भर्ती कोटे के अनुपात को बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया के परिजनों को सम्मानित करने के अलावा कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
मेजर सोमनाथ शर्मा को नहीं मिल पाया सम्मान
मनकोटिया ने कहा कि आजाद भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले हैं। लेकिन, देश के इस हीरो को पूरा सम्मान नहीं मिला। हिमाचल के 940 वीर सैनिकों को उनके साहस के लिए बहादुरी पुरस्कार मिला है। हिमाचल में करीब 5 लाख सैनिक और पूर्व सैनिक और उनके आश्रित रहते हैं।