{"_id":"697aeff1ef7aa403010c15f4","slug":"major-achievement-himachal-police-ranked-first-nationwide-in-average-response-time-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी उपलब्धि: औसत रिस्पांस टाइम में हिमाचल पुलिस देश भर में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी उपलब्धि: औसत रिस्पांस टाइम में हिमाचल पुलिस देश भर में रही अव्वल
Thu, 29 Jan 2026 10:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:58 AM IST
सार
प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) के तहत औसत रिस्पांस टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) के तहत औसत रिस्पांस टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह हिमाचल पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर सीएम सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों और पुलिस थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से संभव हो पाई है।
विज्ञापन