फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maintenance of Toilets in city by MC Shimla

एमसी ने मरम्मत के लिए एक साथ बंद कर दिए शहर के सारे टॉयलेट

Mon, 10 Oct 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Oct 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Maintenance of Toilets in city by MC Shimla

नगर निगम ने बिना किसी प्लानिंग के ही शहर के बदहाल शौचालयों की मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। मेंटेनेंस के लिए लोअर बाजार और साथ लगते बाजारों के अधिकतर टॉयलेट बंद कर दिए गए हैं। त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों बाजारों में भारी रश है, ऐसे में टॉयलेट बंद होने के कारण कारोबारियों और खरीददारी करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान में नगर निगम शहर के खस्ताहाल शौचालयों की मेंटेनेंस का काम करवा रहा है। पब्लिक की सुविधा को ताक पर रखकर एमसी शौचालयों के जीर्णोद्धार का काम करवा रहा है। शहर के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले लोअर बाजार के अधिकतर शौचालयों को मेंटेनेंस के चलते बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लोअर बाजार टनल, सदर थाना, सब्जी मंडी, राम बाजार, ओल्ड बस स्टैंड और कृष्णानगर जाने वाले रास्ते के टॉयलेट बंद चल रहे हैं। लोअर बाजार टनल के पास नगर निगम का शौचालय मेंटेनेंस के नाम पर बीते तीन माह से बंद चल रहा है। शौचालयों की मेंटेनेंस का काम कर रहे ठेकेदार सुस्त रफ्तार से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है और ठेकेदारों पर निर्धारित समय में काम पूरा करने को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा। शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता डीआर कश्यप का कहना है कि नगर निगम को शहर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से शौचालयों की मेंटेनेंस का काम करवाना चाहिए। इतना ही नहीं काम को टाइम बाउंड करना चाहिए ताकि ठेकेदार मनमानी न कर सके। 


जल्द पूरा हो जाएगा मेंटेनेंस का काम
पब्लिक की सुविधा के लिए ही नगर निगम टॉयलेटों की मेंटेनेंस करवा रहा है। लोगों को अधिक दिक्कत पेश न आए इसके लिए जल्द से जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. राकेश कुमार, निगम स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed