फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahashivratri celebration in Shimla: Bholenath baraat in Ganj temple, hundreds of Shiva devotees attended

शिमला में महाशिवरात्रि: शिवालयों में लगी रही भक्तों की भीड़, गंज मंदिर से निकली भोलेनाथ की बरात

Tue, 01 Mar 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

आठ बजे तक कालीबाड़ी मंदिर, मिडल बाजार, विकासनगर, पंथाघाटी, बड़ागांव, मल्याना, ढली और घणाहट्टी के शिव मंदिर चौंरीधार में लोगों ने कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। सभी मंदिरों में शाम पांच बजे तक यही स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
Mahashivratri celebration in Shimla: Bholenath  baraat in Ganj temple, hundreds of Shiva devotees attended
गंज मंदिर से निकली भोलेनाथ की बरात - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह सात बजे तक शहर के अधिकांश शिवालयों के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए थे। शिव के रुद्राभिषेक करने के लिए लोग हाथों में जल का लोटा और दूध लेकर कतारों में खड़े रहे।  आठ बजे तक कालीबाड़ी मंदिर, मिडल बाजार, विकासनगर, पंथाघाटी, बड़ागांव, मल्याना, ढली और घणाहट्टी के शिव मंदिर चौंरीधार में लोगों ने कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। सभी मंदिरों में शाम पांच बजे तक यही स्थिति बनी रही। स्थानीय व्यक्ति प्रेम और दयाराम ने बताया कि मंदिर में आए भक्तों के लिए पकौड़े तथा अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मंदिरों में दिनभर मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी... शिव कैलाशों के वासी भजनों पर लोग नाचते रहे। शहर के मंदिरों को फूलों व बिल्व पत्रों से सजाया गया था। इसके अलावा मंदिरों के बाहर बिल्व पत्र और फल भी बेचे जा रहे थे। 

विज्ञापन


वहीं, राधा-कृष्ण गंज मंदिर से भगवान शिव की ब  रात निकाली गई। बरात में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शामिल हुए। मंत्री ने भगवान शिव की पालकी को कंधा भी दिया। महिला तथा पुरुष भजन कीर्तनों और ढोल की थाप पर नाचे। दोपहर बाद यह बरात राम मंदिर पहुंची। इस दौरान बरात में शामिल भक्तों ने केदारनाथ धाम के दर्शन भी किए। राम मंदिर की ओर से शिव विवाह कार्यक्रम के आयोजक संजय सूद और सुनंदा ने यह जानकारी दी। बताया कि 2 मार्च को सुबह 10 बजे माता पार्वती की विदाई होगी। 
विज्ञापन


घोटा पीने के लिए मची रही होड़
शेरे पंजाब, लिफ्ट शिवालय, ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थानीय कारोबारियों तथा लोगों ने पकौड़े तथा भंडारे की व्यवस्था की थी। भगवान शिव का प्रसाद पाने के लिए युवाओं में होड़ मची रही। कुछ लोग गिलासों और कुछ बोतलें लेकर लाइनों में खड़े नजर आए। इसके अलावा मिडल बाजार में लोगों के लिए कड़ी-चावल का भंडारा भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय के थनों से गिरता था दूध 
घणाहट्टी स्थित शिव मंदिर चौंरीधार काफी पुराना मंदिर है। मंदिर के पुजारी शिव कुमार ने बताया कि बहुत सालों पहले यहां पर एक गाय आती थी। इस दौरान उसके थनों से अपने आप दूध निकलना शुरू हो जाता था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने धामी रियासत की राजमाता को दी थी। यहां पर जब मिट्टी की खुदाई की गई तो शिव की पिंडी निकली। इसके बाद मंदिर का निर्माण किया गया। तब से लेकर अब तक महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed