Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahasaptami Puja of Goddess Durga was held at Kalibari Temple.

Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर में हुई मां दुर्गा की महासप्तमी पूजा

Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahasaptami Puja of Goddess Durga was held at Kalibari Temple.
आज 1:20 से 2:08 बजे तक होगी संधि पूजा
विज्ञापन

माता को चढ़ाए जाएंगे कोलकाता से लाए 108 कमल के फूल

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर के हॉल में सोमवार को मां दुर्गा की महासप्तमी पूजा मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को पुष्पांजलि अर्पित की। मंगलवार को संधि पूजा की जाएगी। इसमें मां को विशेष रूप से कोलकाता से लाए गए 108 कमल के फूल चढ़ाए जाएंगे। सोमवार को सुबह 9:00 बजे मां दुर्गा का नव पत्रिका में प्रवेश हुआ।

नव पत्रिका यानि नौ पौधों में प्रवेश के साथ ही मां दुर्गा का पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे मां की विशेष पूजा की गई। इसके दौरान सभी श्रद्धालुओं ने पुजारी के साथ मंत्रों का जाप कर पूजा कर मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद भोग और आरती होगी। मंगलवार को मंदिर में मां चामुंडा की संधि पूजा दोपहर 1:20 से 2:08 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह पूजा सभी नवरात्रों में विशेष मानी जाती है। मंदिर के पुजारी पंडित चंचल बैनर्जी ने बताया कि यह आस्था मां चामुंडा के लिए त्रेता युग से चली आ रही है। इस दौरान माता को साड़ी चढ़ाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

संधि पूजा शुरू होने से महाअष्टमी की विशेष पूजा होगी। चंड-मूंड का संहार करने के लिए मां दुर्गा ने चामुंडा रूप धारण किया था, उस समय अष्टमी तिथि के अंतिम चौबीस मिनट और नवमी तिथि के शुरुआत के चौबीस मिनट थे। इस समय के बीच चंड मूंड का मां चामुंडा ने वध कर दिया था। इसलिए इस समय दो तिथियों की संधि होने से मां चामुंडा की यह पूजा संधि पूजा के नाम से जानी जाती है। मां को तृप्त करने के लिए संधि पूजा में 108 कमल के फूल चढ़ा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article