{"_id":"57ed21d94f1c1b8167574ca9","slug":"maharishi-markandeshwar-university-woman-employee-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमयू विवि में महिला कर्मी ने चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमयू विवि में महिला कर्मी ने चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू/धर्मपुर (सोलन)
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर स्थित एमएमयू विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मी ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद महिला कर्मी ने एमएमयू मेडिकल कॉलेज में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे एमएमयू में काम करने वाली रजनी (20) चौथी मंजिल से कूद गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मी लिपिक के पद पर तैनात थीं। सुबह रजनी ने भवन की खिड़की खोली और वहां से नीचे कूद गई। चौथी मंजिल से गिरने के कारण रजनी के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। रजनी को तुरंत उपचार के लिए साथ लगते एमएमयू मेेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रजनी हरियाणा के जगाधरी क्षेत्र की रहने वाली थी और बीते कुछ अरसे से एमएमयू में काम करती थीं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि रजनी ने किस वजह से आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
पुलिस ने रजनी के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के लोगों द्वारा भी अभी तक किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक कर्मचारी का पोस्टमार्टम करवा दिया है।