फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maharashtra tourist dies who Went trekking in Naggar of kullu

Tourist Dies: नग्गर में ट्रैकिंग पर गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, कैंप में अचेत अवस्था में मिला

Sun, 25 Feb 2024 08:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Feb 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra tourist dies who Went trekking in Naggar of kullu
फाइल फोटो
कुल्लू के ऐतिहासिक गांव नग्गर में ट्रैकिंग पर गए महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक नग्गर से घनकुल्हाड़ी कैंप तक गया था। कैंप में अचेत अवस्था में पड़ा होने के बाद उसे उपचार के लिए शनिवार आधी रात को सीएचसी पतलीकूहल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा जा रहा है कि किशोर यशवंत ताम्हणे (71) पुत्र यशवंत महादेव ताम्हणे निवासी गुरूडैईवत मानपडा रोड, गोदरेज शोरूम के सामने रघुबीर नगर, डोंबिवली ईस्ट कल्याण ठाणे, महाराष्ट्र मनाली में घूमने आया था।
विज्ञापन


शनिवार को नग्गर से रूमसू तक गया। चार किलोमीटर ट्रैकिंग करने के बाद वह एक कैंप में रुका। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed