फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahakali's chariot sets out on a tour of Siliguri

Shimla News: सिलिगुड़ी के भ्रमण पर निकला महाकाली का रथ

Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mahakali's chariot sets out on a tour of Siliguri
शिमला। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में उपनगर ढली स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर से बुधवार को माता की महारथ यात्रा निकाली गई। 12 दिवसीय इस यात्रा में 350 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान महाकाली का रथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के धार्मिक स्थलों और बौद्ध मठों के दर्शन करेगा। बुधवार दोपहर 12 बजे दक्षिणेश्वरी काली माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे ढली से आईजीएमसी और रिज मैदान होते हुए कालीबाड़ी मंदिर तक पैदल रथ यात्रा निकाली गई। रिज मैदान पर यात्रा देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक एकत्रित हुए और उन्होंने देवी के रथ के दर्शन किए।कालीबाड़ी मंदिर में माता काली के दर्शन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद रथ यात्रा रेलवे स्टेशन होते हुए नाभा बाईपास पहुंची। यहां से श्रद्धालु छह बसों में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से यात्रा ट्रेन के माध्यम से आगे के सफर पर निकली। अगले 11 दिनों तक श्रद्धालु सिलीगुड़ी के शक्तिपीठों और बौद्ध मठों के दर्शन करेंगे। यात्रा के तहत श्रद्धालु 24 अक्तूबर की रात को वापस शिमला के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 26 अक्तूबर को रथ यात्रा के दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर, ढली पहुंचने का कार्यक्रम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article