फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Maha Aarti held at Beas-Parvati Sangam in Bhuntar, Kullu

Kullu News: कुल्लू के भुंतर में ब्यास-पार्वती संगम पर हुई महाआरती, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Mon, 15 May 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 08:21 PM IST
सार

कुल्लू के भुंतर स्थित ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी संगम घाट का भूमिपूजन किया। इसके बाद संगम पर महाआरती का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Maha Aarti held at Beas-Parvati Sangam in Bhuntar, Kullu
ब्यास-पार्वती संगम में हुई महाआरती - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर स्थित ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी संगम घाट का भूमिपूजन किया। इसके बाद संगम पर महाआरती का भी आयोजन किया गया। कहा कि ब्यास व पार्वती नदियों का संगम स्थल यहां का अतिपवित्र स्थल रहा है। इसे विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान वन, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का एक और उदाहरण है। संगम स्थल पर घाट बनने से देव संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल, ट्रक व जीप यूनियन का इस कार्य में सहयोग देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। कहा कि भविष्य में इस स्थल पर हरिद्वार की तर्ज पर ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे शुरू हुई आरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पूरी घाटी मंत्रोच्चारण की ध्वनि से गूंज उठी। वहीं ढोल-नगाड़ों व शहनाई से पूरा वातावरण देवमयी हो गया। बता दें,  इस जगह पर भारत रत्न  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का भी विसर्जन किया गया है। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण महंत सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed