{"_id":"6462466599a69779650c89d9","slug":"maha-aarti-held-at-beas-parvati-sangam-in-bhuntar-kullu-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के भुंतर में ब्यास-पार्वती संगम पर हुई महाआरती, सैकड़ों लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के भुंतर में ब्यास-पार्वती संगम पर हुई महाआरती, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Mon, 15 May 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 May 2023 08:21 PM IST
सार
कुल्लू के भुंतर स्थित ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी संगम घाट का भूमिपूजन किया। इसके बाद संगम पर महाआरती का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ब्यास-पार्वती संगम में हुई महाआरती
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर स्थित ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी संगम घाट का भूमिपूजन किया। इसके बाद संगम पर महाआरती का भी आयोजन किया गया। कहा कि ब्यास व पार्वती नदियों का संगम स्थल यहां का अतिपवित्र स्थल रहा है। इसे विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान वन, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का एक और उदाहरण है। संगम स्थल पर घाट बनने से देव संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल, ट्रक व जीप यूनियन का इस कार्य में सहयोग देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। कहा कि भविष्य में इस स्थल पर हरिद्वार की तर्ज पर ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे शुरू हुई आरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पूरी घाटी मंत्रोच्चारण की ध्वनि से गूंज उठी। वहीं ढोल-नगाड़ों व शहनाई से पूरा वातावरण देवमयी हो गया। बता दें, इस जगह पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का भी विसर्जन किया गया है। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण महंत सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
