Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maa's court decorated on Chaitra Navratri, Maa Shulini's doors will open at 5 am from today

Shimla News: चैत्र नवरात्र पर सजा मां का दरबार, आज से सुबह पांच बजे खुलेंगे मां शूलिनी के कपाट

Sun, 30 Mar 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Maa's court decorated on Chaitra Navratri, Maa Shulini's doors will open at 5 am from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। चैत्र नवरात्र को लेकर जिलेभर में मंदिरों को सजा दिया गया है। 30 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र छह अप्रैल तक चलेंगे। मंदिरों को सजाने का पूरा हो चुका है। वहीं, अधिष्ठात्रि मां शूलिनी का दरबार भी सजाया गया है। इन दिनों रंग-बिरंगी लाइटें मंदिर परिसर में लगाई गई हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के कपाट सुबह 5:00 बजे दर्शन के लिए खुल जाएंगे। वहीं सुबह 10:23 बजे से पहले कलश स्थापना की जा सकेगी। मंदिरों में पूजा के बाद लोग मां के दर्शन कर सकेंगे। शूलिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वहीं, मंदिर परिसर में कतार में लगकर भक्त आसानी से मां का आशीर्वाद ले सकेंगे। मंदिर में आने और जाने के लिए भी अलग-अलग दरवाजे रहेंगे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी आयोजित किया होगा। मंदिर परिसर को रात 10:30 बजे तक खुला रखा जाएगा। यदि मंदिर परिसर में लाइन होगी तो समय को बढ़ाया भी जाएगा।



इनसेट
गेट का किया जा रहा सौदर्यींकरण
इसी के साथ पुरानी कचहरी के समीप मां शूलिनी गेट पर रंगरोगन से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गेट को ओर आकर्षित बनाया जा रहा है। इसे लेकर कार्य चला हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से ये कार्य नवरात्र से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। गेट पर रंगबिरंगी फूल पत्तियां और अन्य डिजाइन भी उकेरे जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 1.50 लाख का बजट का प्रावधान किया है। गेट पर रंगबिरंगी लाइटें लगनी बाकी है।
विज्ञापन




इस बार बन रहा सर्वार्थ सिद्ध योग

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बनेगा। नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। नवरात्र के पहले दिन दुर्लभ इंद्र योग भी होगा। इंद्र योग संध्याकाल 5 बजकर 45 मिनट तक है। इसके साथ ही संध्याकाल 4 बजकर 35 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इंद्र योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर परिसर में भक्तों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि वे कतार में लगकर दर्शन करें।
मुल्तान सिंह बन्याल,तहसीलदार, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article