{"_id":"64ccedf12b443217630a649e","slug":"ma-hindi-in-sanjauli-college-and-admission-process-for-english-begins-shimla-news-c-19-sml1001-208775-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली कॉलेज में एमए हिंदी और \nअंग्रेजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली कॉलेज में एमए हिंदी और अंग्रेजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
आवेदन करने की छह अगस्त अंतिम तिथि
पीजीडीसीए कोर्स के लिए अब तक आए 40 आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में एमए हिंदी, इंग्लिश और पीजीडीसीए कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्सों के लिए छह अगस्त तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। हालांकि बारिश के चलते बने हालात को देखते हुए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती हैै।
कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान और एमए अर्थशास्त्र के बैच की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन दोनों विषयों की एमए यहां शुरू करने की घोषणा कर रखी है। विवि से अभी तक इन दो नए कोर्सों को विवि से संबद्धता नहीं मिल पाई है। इसमें कुछ और समय लगना तय है। संजौली कॉलेज में हिंदी और इंग्लिश की 27-27 सब्सिडाइज्ड और तीन-तीन नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं। हिंदी एमए के लिए 50 और एमए अंग्रेजी के लिए 40 आवेदन आ चुके हैं। पीजीडीएस कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड की 20-20 सीटों के लिए 40 से अधिक आवेदन आए हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में संचालित किए जा रहे इन तीन पीजी कार्सों के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। छह अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। मांग किए जाने पर आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एमए अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के बैच बिठाने के लिए विवि से संबद्धता देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सांध्यकालीन कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज (इवंनिग कॉलेज) में पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कुलपति की विशेष मंजूरी के बाद ही पीजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी एफ पॉल ने कहा कि विभाग में एमए इंग्लिश, हिंदी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान की 45-45 सीटें भरी जा चुकी हैं, एमकॉम की 40 सीटों के लिए इस बार पर्याप्त मात्रा में आवेदन आए थे। इन सभी कोर्स की पहली मेरिट और वेटिंग लिस्ट से कामकाजी लोगों को प्रवेश देने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है।