फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Luxury rail motor car on shimla kalka rail track

शिमला-कालका ट्रैक पर फरवरी में दौड़ेगी लग्जरी रेल मोटरकार

Thu, 10 Jan 2019 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jan 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Luxury rail motor car on shimla kalka rail track

फरवरी माह से कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। नॉर्दन रेलवे ने कालका से धर्मपुर के बीच रेल मोटरकार का सफल ट्रायल किया है। ट्रायल के लिए कालका से रेल मोटरकार सुबह 10:47 बजे रवाना हुई और 12:52 बजे धर्मपुर पहुंची। रेलवे की ट्रायल विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेल मोटरकार में सफर किया। लग्जरी रेल मोटरकार रेलवे द्वारा शिमला कालका हेरिटेज ट्रैक के लिए तैयार किए गए विस्ताडोम की तरह दिखती है।

विज्ञापन


लग्जरी रेल मोटरकार में चाय और कॉफी की मशीनें लगाई गई हैं। मनोरंजन के लिए एलईडी भी लगी है। एलईडी में पर्यटक बाहर की हसीन वादियों का नजारा ट्रेन में सफर के दौरान देख सकेंगे। रात के समय भी बाहर के नजारे एलईडी स्क्रीन पर देख सकेंगे, इसके लिए रेल मोटरकार के बाहर दो हाई रेज्यूूलेशन नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। रेल मोटरकार में वेस्टन स्टाई शौचालय और वाशबेसिन लगाया गया है।

विज्ञापन

320 रुपये है किराया

Luxury rail motor car on shimla kalka rail track

एसी और सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किए गए हैं। खिड़कियों में बड़े शीशे लगाए गए हैं ताकि पर्यटक बाहरी नजारों को आसानी से देख सकें। विस्ताडोम की तरह रेल मोटरकार की छत भी पारदर्शी बनाई गई है। रेलवे के एडीएमई सोहन लाल राहुल ने बताया कि लग्जरी रेल मोटरकार का पहला ट्रायल कामयाब रहा है। जल्द ही इसे नियमित तौर पर कालका-शिमला के बीच चलाना शुरू कर दिया जाएगा।

320 रुपये है किराया
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर मौजूदा समय में चल रही 14 सीटर रेल मोटरकार का किराया प्रति सीट 320 रुपये है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका से शिमला का सफर तय करती है जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर पौने छह घंटों में तय होता है।

रोजाना सुबह 5:25 बजे मोटर कार कालका से शिमला के लिए रवाना होती है और 9:25 पर शिमला पहुंच जाती है। शाम के समय शिमला से 5:25 पर कालका की ओर रवाना होती है और 9:35 पर कालका पहुंच जाती है। कालका और शिमला के बीच मोटर कार सिर्फ एक ही स्टेशन बडोग में महज आठ मिनट के लिए रुकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed