फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   luxury car no more luxury for insurance companies

लग्जरी गाडिय़ां नहीं रही, बीमा कंपनियों के फायदे का सौदा

Wed, 18 Jun 2014 11:46 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
luxury car no more luxury for insurance companies
कंपनियों के अनुसार 30 लाख से लेकर 1.5-2.0 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली गाडिय़ों की रिपेयरिंग लागत ज्यादा होने के कारण क्लेम काफी महंगा होता है। जिसे देखते हुए लग्जरी गाडिय़ों के प्रीमियम में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा चुकी है। कंपनियों के अनुसार बढ़ते क्लेम मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

महंगा है रिपेयरिंग कराना


एंट्री लेवल की गाडिय़ों से लेकर अल्ट्रा प्रीमियम वाली गाडिय़ों के केवल शीशे बदले में 70 हजार से लेकर 8-10 लाख रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में एक बार क्लेम आने पर बीमा कंपनियों को भारी राशि चुकानी पड़ती है। जिसके वजह से एक समय 50 फीसदी तक डिस्काउंट देने वाली कंपनियां अब धीरे-धीरे डिस्काउंट भी कम कर रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बदला पैटर्न

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ टेक्नीकल ऑफीसर विजय कुमार ने अमर उजाला को बताया कि लग्जरी कार सेगमेंट में बजाज आलियांज की हिस्सेदारी 50 फीसदी के करीब है। पिछले 6 महीने में इस सेगमेंट में 52 फीसदी तक क्लेम बढ़ा है। बढ़ती दुर्घटनाओं और महंगी रिपेयरिंग लागत के कारण इंडस्ट्री ने प्रीमियम में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।


भारती अक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ  और एमडी अमरनाथ अनंथनारायाण के अनुसार लग्जरी गाडिय़ों में ज्यादातर कल पुर्जे आयात किए जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी रिपेयरिंग लागत भारत में बनने वाली गाडिय़ों की तुलना में ज्यादा होती है। जिसका असर क्लेम पर भी पड़ता है।


आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ (अंडरराइटिंग एंड क्लेम) संजय दत्ता के अनुसार हाल के दिनों में लग्जरी गाडिय़ों पर क्लेम बढ़े हैं।


इंडस्ट्री के अनुसार क्लेम के मामले कम होने के कारण बीमा नियामक इरडा ने साल 2009 में अपनी एक रिपोर्ट में लग्जरी गाडिय़ों के सेगमेंट को साधारण बीमा कंपनियों के लिए फायदे का कारोबार कहा था। कंपनियों के अनुसार हालांकि अब स्थिति बदल गई है।



कंपनियों के अनुसार पहले लग्जरी गाडिय़ां लोग शौक में चलाते थे। साथ ही ज्यादातर शॉफर गाडिय़ां चलाते थे। अब एंट्री सेगमेंट की कीमत कम होने के कारण युवा भी इन गाडिय़ों को तेजी से खरीद रहे हैं। साथ ही दूसरी -तीसरी पीढ़ी के कारोबारियों की संख्या बढऩे के कारण ऐसे वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। ज्यादातर दुर्घटनाएं युवाओं द्वारा गाडिय़ां चलाने से हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed