{"_id":"5cd11ad1bdec2207410e6034","slug":"luxury-buses-and-heavy-goods-vehicles-will-not-be-allowed-to-ply-on-bhuntar-to-manikaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भुंतर-मणिकर्ण के बीच निजी लग्जरी बसों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भुंतर-मणिकर्ण के बीच निजी लग्जरी बसों की आवाजाही पर रोक
Tue, 07 May 2019 01:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जिला कुल्लू प्रशासन ने भुंतर से मणिकर्ण के बीच निजी लग्जरी बसों सहित भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। प्रशासन ने पर्यटन सीजन में यातायात को सुचारू रखने की दृष्टि से ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
सुबह आठ से रात आठ बजे तक इन वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, एचआरटीसी सहित अन्य सरकारी बसों की आवाजाही जारी रहेगी। डीसी कुल्लू युनूस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क काफी संकरी है और पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में यातायात को सुचारू रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। नई व्यवस्था जून माह तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
जून में इसकी समीक्षा की जाएगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा। बता दें मणिकर्ण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी आते हैं।