फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LPG price hike in Himachal Pradesh, know the new price

हिमाचल प्रदेश में एलपीजी हुई महंगी, जानें नए दाम

Thu, 01 Jul 2021 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 05:42 PM IST
सार

घरेलू सिलिंडर इस माह 931.50 रुपये में मिलेगा। इसमें होम डिलिवरी के 52.50 रुपये शामिल हैं। व्यावसायिक सिलिंडर जुलाई में 1705 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन
LPG price hike in Himachal Pradesh, know the new price
एलपीजी सिलिंडर(फाइल)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया है। गुरुवार से प्रदेश में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गईं। घरेलू सिलिंडर इस माह 931.50 रुपये में मिलेगा। इसमें होम डिलिवरी के 52.50 रुपये शामिल हैं। व्यावसायिक सिलिंडर जुलाई में 1705 रुपये में मिलेगा। इसमें डिलिवरी चार्ज 59 रुपये शामिल हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी।

विज्ञापन


वेरका और अमूल दूध भी महंगा
उधर, प्रदेश में एक जुलाई से वेरका का पैकेट बंद दूध दो से ढाई रुपये प्रतिलीटर महंगा हो गया गया है। वेरका ने आधा लीटर से छह लीटर तक के पैकेट के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरका ने डेढ़ लीटर तक के पैकेट पर दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं, जबकि छह लीटर वाले पैकेट पर ढाई रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। आधा लीटर का पैकेट एक रुपये महंगा, एक लीटर का पैकेट दो रुपये महंगा और डेढ़ लीटर का पैकेट तीन रुपये महंगा मिलेगा। वहीं छह लीटर दूध का पैकेट 15 रुपये तक महंगा मिलेगा। वेरका एजेंसी हमीरपुर के संचालक सुशील डोगरा ने कहा कि पहली जुलाई से दाम बढ़ गए हैं। उधर अमूल दूध के दाम भी  2 रुपये प्रतिलीटर बढ़ गए हैं। अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed