फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LPG price hike in Himachal Pradesh Cooking gas rate increased by 25 rupees

25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

Fri, 26 Feb 2021 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
LPG price hike in Himachal Pradesh Cooking gas rate increased by 25 rupees
रसोई गैस सिलिंडर - फोटो : pixabay

रसोई गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 891 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फरवरी में गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तीसरी बार बढ़ा दिए हैं। इस माह कुल 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू सिलिंडर महंगे होने के बाद बावजूद सब्सिडी की राशि 31 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ी है। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर के दाम पांच रुपये घटे हैं। अब 1660 रुपये में व्यवसायिक सिलिंडर मिलेगा।

विज्ञापन


एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर का दाम 791 रुपये तय हुआ था। जनवरी के दाम में इस दौरान बदलाव नहीं किया गया था। गैस कंपनियों ने चार फरवरी को दाम 25 रुपये बढ़ाए। 15 फरवरी को घरेलू सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 11 दिनों के भीतर रसोई गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हुआ था। अब वीरवार को घरेलू सिलिंडर के दाम 25 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह सिलिंडर लेने के लिए होम डिलिवरी सहित कुल 891 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रुपये लौटाए जाएंगे। बीते कई माह से रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बावजूद सब्सिडी की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। घरेलू सिलिंडर के दाम 100 रुपये बढ़ने के बावजूद अभी भी सब्सिडी 31 रुपये ही है। गैस कंपनियों के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर से ही सब्सिडी तय होती है। इस संदर्भ में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर इस माह 14 रुपये सस्ता हुआ है। 15 फरवरी को दामों में 9 रुपये की कमी आई थी। अब पांच रुपये दाम कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed