महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर, इस माह इतने रुपये चुकाने होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर साढ़े 15 रुपये महंगा हो गया है। इस महीने में सिलिंडर लेने के लिए 633 रुपये चुकाने होंगे। होम डिलीवरी के 50 रुपये चार्जेस अलग से देने पड़ेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को कितने रुपये की सब्सिडी मिलेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।
बीते माह भी करीब एक सप्ताह बाद सब्सिडी की नई दरें तय हुई थीं। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम इस माह 51 रुपये बढ़े हैं। सितंबर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1148 रुपये में मिलेगा। सौ रुपये डिलीवरी चार्जेज अलग से लगेंगे। घरेलू गैस सिलिंडर की सब्सिडी अभी तय नहीं हो पाई है। बीते माह भी सब्सिडी तय करने में देरी हुई थी।
पहले उपभोक्ताओं को 118 रुपये की सब्सिडी देने की बात कही गई लेकिन बैंक खातों में 87 रुपये दिए गए। लोगों के सवाल उठाने पर बताया गया था कि घरेलू गैस सिलिंडर की सब्सिडी का हिसाब लगाने में तेल कंपनियों से गड़बड़ी हुई। सब्सिडी की गणना करने में हुई गलती को दुरुस्त करने के बाद अगस्त महीने में हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर 31 रुपये महंगा हो गया था।
सितंबर महीने में दोबारा से सब्सिडी तय नहीं हुई है। आजकल बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को पुरानी सब्सिडी की राशि ही पर्ची पर लिख कर दी जा रही है। इंडियन आयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सब्सिडी की जानकारी गैस एजेंसियों को दे दी जाएगी।