{"_id":"5d42cff38ebc3e6cc30e9736","slug":"lpg-domestic-cylinder-rate-decrease-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत, इतने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत, इतने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर
Fri, 02 Aug 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलिंडरों के दाम में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है। अगस्त में घरेलू गैस सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। इस माह नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर के दाम 62.50 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन
पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 118.24 रुपये की बैंक खाते में सब्सिडी वापस आएगी। जुलाई में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 97.50 रुपये घटे थे। अब लगातार दूसरे महीने दाम घटे हैं।
विज्ञापन
इस माह सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू सिलिंडरों की होम डिलीवरी के 50 रुपये उपभोक्ताओं को अलग से देने होंगे। कुल मिलाकर इस माह में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 668.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 127 रुपये घटने के बाद सिलिंडर 1097 रुपये में मिलेगा। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।