फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Love Affair, Woman Attempt to Jump in Beas River.

3 बच्चों की मां को भतीजे से हुआ प्यार, अब करने चली थी खौफनाक काम

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर) Updated Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Love Affair, Woman Attempt to Jump in Beas River.

तीन बच्चों की मां को भतीजे से ऐसा प्यार हुआ कि यह बच्चों और पति को छोड़ उसके साथ रहने लगी। मगर इनमें भी अब मामूली से बात पर झगड़ा हो गया और महिला जान देने पर उतारू हो गई।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है। यहां तीन बच्चों को पति के पास छोड़ प्रेमी संग रह रही महिला ने बुधवार को ब्यास पुल नादौन से कूदने का प्रयास किया। हालांकि, प्रेमी ने उसे पुल पर कूदने से पहले पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुल पर लोगों का हुजूम लग गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में मामला सुलझाया गया और दोनों में समझौता होने के बाद दोनों घर भी चले गए। लेकिन इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी इनका तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खर्चा नहीं देने पर नदी में कूदने निकली

Love Affair, Woman Attempt to Jump in Beas River.

पुलिस के अनुसार यह महिला अपने तीन बच्चों को पति के पास छोड़ कुछ माह से प्रेमी संग रह रही है। प्रेमी महिला का भतीजा ढोलक बजाने का काम करता है। दोनों में घर के खर्च को लेकर विवाद हो गया। इस पर बुधवार को महिला प्रेमी से झगड़ा कर घर से भाग गई।

जैसे ही महिला ब्यास पुल से कूदने लगी, प्रेमी ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों में खूब बहस हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति को छोड़ भतीजे के संग रह रही है, लेकिन अब भतीजा उसे खर्च नहीं दे रहा। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed